सीएम का रोड शो, फूलों से स्वागत

By: May 16th, 2019 12:08 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बगस्याड़ से लेकर जंजैहली तक जगह-जगह हुआ वेलकम

थुनाग –लोकसभा चुनावों में ताबड़तोड़ रैलियों में व्यस्त जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपने गृह विधासभा क्षेत्र के जंजैहली पहुंचे। यह पहला मौका था, जब लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद कोई रैली करने के लिए मुख्यमंत्री जंजैहली पहुंचे थे। चुनाव घोषित होने के बाद करीब डेढ़ माह से अपने सीएम के दीदार का इंतजार गुरुवार को समाप्त हुआ। उन्होंने हजारों लोगांे के साथ रोड शो किया और खुली जीप में लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस रोड शो में मुख्यामंत्री का स्वाग फूलों की बारिश के साथ हुआ, वहीं इस अवसर पर मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत बगस्याड़, फन्यार, आउण, लेहगला, बखलवार, थुनाग, ओडीधार, लंबाथाच, जंजैहली, ढीम कटारू में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। थुनाग ओडीधार, बुखलवार में मुख्यामंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। वहीं, जंजैहली में मुख्यामंत्री को स्वागत फूलों की बारिश और पटाखों की फुलझड़ी के साथ हुआ। इसके अलवा जगह-जगह मुख्यामंत्री का स्वागत किया गया, वहीं समय कम होने के बावजूद मुख्यामंत्री हर लोगों के साथ मिलते गए और पूरी सराज घाटी में जयराम जिदांबाद के नारों से गूंज उठी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App