सीएम ने जांचीं रैली की तैयारियां

By: May 12th, 2019 12:07 am

जयराम ठाकुर ने किया पंडाल का निरीक्षण, भाजपा कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति

चंबा -मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऐतिहासिक चौगान में रविवार को होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक चौगान में जनसभा हेतु निर्मित अस्थायी पंडाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल में कुछेक व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश भी जारी किए। तदोपरांत मुख्यमंत्री ने चौगान में रैली के सफल आयोजन को लेकर गठित कमेटियों के प्रभारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक भी की। उन्होंने कमेटी प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर फीडबैक भी हासिल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने में कोई कमी न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश की दशा व दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक मतदाताओं से लगातार संपर्क में रहें। जिससे वे कांग्रेस के दुष्प्रचार के फेर में फंसकर कोई गलती न कर बैठे। इससे पहले मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में हिस्सा लेने को लेकर शनिवार दोपहर बाद चौपर के जरिए जिला मुख्यालय पहंुचे। परिधि गृह परिसर पधारने पर सदर विधायक पवन नैयर व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

चंबयाली थाल से किया जाएगा सम्मानित

चंबा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पारंपरिक चंबयाली थाल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस चंबयाली थाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चित्र भी उकेरा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान के तौर पर दिए जाने वाले चंबयाली थाल का अवलोकन किया। उन्होंने चंबयाली थाल को ओर आकर्षक बनाने को कहा।

एनसीजी कंमाडो ने संभाला मोर्चा

चंबा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को होने वाली रैली के चलते शहर के चप्पे- चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों पर पुलिस के जवान गश्त करते दिखे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुरक्षा घेेरे को मजबूत बनाने के लिए एनसीजी कंमाडों भी चंबा पहंुच गए  हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App