सुंदरनगर-नाचन में भाजपा हर बूथ पर आगे

By: May 25th, 2019 12:05 am

सुंदरनगर—लोकसभा चुनावों में सुंदरनगर विस क्षेत्र से भाजपा को 105 पोलिंग बूथों में से 102 पोलिंग बूथों पर बढ़त मिली है। भाजपा विधायकों को अपने पोलिंग बूथ से 466 मतों से लीड मिली है। वहीं खुराहल समेत तीन पोलिंग बूथ पर ही कांग्रेस की लीड मिली है। जिसमें खुराहल बूथ स्वयं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर को 56 मतों से बढ़त मिली है। जिसमें उन्हें जबकि सुंदरनगर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 39138 मत मिले है।  कांग्रेस के प्रत्यासी आश्रय शर्मा 15711 मत प्राप्त हुए है। यहां से भाजपा को 23437 मतों से लीड मिली है। वहीं दूसरी ओर नाचन विस क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार को चैलचौक बूथ पर 510 मत प्राप्त हुए है और कांग्रेस को 127 मत मिले है। जबकि कांग्रेस प्रत्यासी लाल सिंह कौशल को दियारगी बूथ पर ग्राफ मतों का कम हुआ है। यहां पर भाजपा को लीड मिली है। जबकि 113 बूथों में से 109 बूथों पर भाजपा को नाचन में बढ़त मिली है और कांग्रेस लीड करने मे ंमहज चार बूथ तक ही सिमट कर रह गई हे। जिसमें पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का अपना छात्र बूथ, ढावाण, डुगराई डिनक बूथों में ही कांगेस को नाचन मंे बढ़त मिली है। नाचन से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 43235 और कांग्रेस प्रत्यासी आश्रय शर्मा 17099 मत प्राप्त हुए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App