सुजानपुर में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

सुजानपुर। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को सुजानपुर विस क्षेत्र में मिली बंपर लीड पर सुजानपुर भाजपा ने जश्न रूपी विजय रैली शहर में निकाली। हाथों में भाजपा के झंडे भगवा बुलंद करते हुए पूरे शहर में मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए माहौल भाजपामय कर दिया। विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने इस विजय रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत करार देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मैहरा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई महासचिव सुधीर भटनागर व भाजपा समर्थित पार्षद मौजूद रहे।