सेक्टर-14 में मनाई परशुराम जयंती

By: May 8th, 2019 12:01 am

पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित दुर्गा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस समारोह का आयोजन भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा, श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला, ब्राह्मण वेल्फेयर सभा सेक्टर-15 के संयुक्त तत्वाधान में में किया गया। इस जयंती समारोह में शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के सचिव महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी द्वारा भगवान परशुराम के बारे में प्रवचन दिए। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के संरक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान जितेंद्र शर्मा, संरक्षक संजय राय, श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला के मुख्य संरक्षक केडी प्रभाकर, संरक्षक आरएन त्रिखा, प्रधान टीआर शर्मा, ब्राह्मण वैल्फेयर सभा सेक्टर के चेयरमैन सुखदेव शर्मा, प्रधान सुनील वशिष्ठ ने महंत संपूर्णानंद जी का स्वागत किया। इस मौके पर संपूर्णानंद जी ने कहा कि भगवान के चरित्र हमें संघर्ष करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम का आचरण अपने जीवन में लाना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App