सेना पुलिस में लड़कियां करें आवेदन

By: May 23rd, 2019 12:01 am

हमीरपुर – सेना पुलिस में लड़कियों की पहली बार सोल्जर सिपाही (जीडी) में  भर्ती हो रही है। उनसे चैकिंग पोस्ट का कार्य लिया जाएगा। लड़कियों को सबसे पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से गुजरना होगा। उसके बाद फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया संपन्न होगी। भर्ती की इच्छुक लड़कियां आठ जून तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के लड़कियों को भर्ती में एंट्री नहीं मिलेगी। सेना पुलिस में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। लड़कियों की योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हर विषय में 33 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 45 फीसदी अंक होने चाहिएं। छंटनी के बाद ई-मेल द्वारा योग्य लड़कियों को भर्ती के लिए 20 सितंबर को खरगा स्टेडियम अंबाला में बुलाया जाएगा। सेना पुलिस में लड़कियों की हाइट 142 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। भर्ती मैदान में 1600 मीटर दौड़ साढे़ सात मिनट में पूरी करनी होगी। हालांकि पूर्व सैन्य कर्मियों और शहीदों के आश्रित परिवारों की लड़कियों को शारीरिक मापदंडों में विशेष छूट दी जाएगी। उधर, कर्नल एन सतीश कुमार, भर्ती निर्देशक, बीआरओ कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि हिमाचल की लड़कियां भी सेना पुलिस में आवेदन कर सकती हैं। इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर आठ जून तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन भर्ती में एंट्री नहीं मिलेगी। भर्ती की इच्छुक लड़कियां जल्द रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App