सोना 50 रुपए गिरा, चांदी स्थिर

By: May 22nd, 2019 12:05 am

नई दिल्ली।  वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच सुस्त जेवराती ग्राहकी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि इस दौरान चांदी  37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.35 डालर की गिरावट में 1,275.10 डालर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वादा भी 2.10 डालर की गिरावट के साथ 1,275.20 डालर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डालर के अढ़ाई माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से निवेशकों रुझान सुरक्षित निवेश में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डालर की गिरावट के साथ 14.40 डालर प्रति औंस के भाव बिकी। वैश्विक दबाव के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी  26,500 रुपए पर टिकी रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App