हमीरपुर में ‘हाथ’ कमजोर

By: May 24th, 2019 12:05 am

हमीरपुर —लोकसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को आए चुनाव परिणामों ने सबको चौंकाकर रख दिया है। इसका कारण यह है कि हर जगह से अपेक्षा से अधिक लीड बीेजेपी के पक्ष में आई है। हमीरपुर जिले की बात करें तो इस बार यहां कांगे्रस के पक्ष में मात्र 26 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हुई है जो कि आजतक के इतिहास में बहुत ही कम आंकड़ा है। पांचों हलकों में सबसे अधिक लीड नादौन विधानसभा क्षेत्र से आई है। यह हलका बीजेपी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का है। यहां बीजेपी को 27853 मतों की लीड मिली है। पिछली बार यहां से बीजेपी को मात्र 3822 मतों की लीड मिली थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी को सबसे अधिक 27517 की लीड दिलवाने वाला भोरंज विधानसभा क्षेत्र रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. आईडी धीमान और वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी का हलका है। पिछली बार लोस चुनावों में यहां से बीजेपी को 10878 की लीड मिली थी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र जहां से पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी चुनाव जीते हैं और वर्तमान में नरेंद्र ठाकुर यहां के विधायक हैं वहां से बीजेपी को 24268 की लीड मिली है। जबकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां से बीजेपी को 8335 की लीड से ही संतोष करना पड़ा था। चौथे नंबर पर बीजेपी को लीड दिलवाने वाला सुजानपुर हलका रहा है। सुजानपुर हलके से इस बार बीजेपी को 25038 वोटों की लीड मिली है। यहां से मौजूदा समय में कराजेंद्र राणा कांगे्रस के विधायक हैं जो कि पिछले एक साल से अपने सुपुत्र को कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनावों के लिए तैयार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके बेटे को टिकट नहीं मिल पाया था। पिछले लोकसभा चुनावों में राजेंद्र राणा स्वयं यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी थे उस वक्त यहां से बीजेपी को 3220 की लीड मिली थी। इसी तरह पांचवें नंबर पर बीजेपी को लीड दिलवाने में बड़सर हलके का योगदान रहा है। यहां से मौजूदा समय में हालांकि कांगे्रस के विधायक हैं जबकि बीजेपी की ओर से बलदेव शर्मा भी यहां से विधायक रहे हैं। इस बार यहां से बीजेपी को 24166 मतों की लीड मिली है जबकि वर्ष 2014 के लोस चुनावों में 4977 की लीड भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मिली थी।

वर्ष 2014 में हमीरपुर जिला के आंकड़े

भोरंज           28636            17758

सुजानपुर      24210             20990

हमीरपुर         26894            18559

बड़सर          27802            22825

नादौन          28890            25068

वर्ष 2019 में हमीरपुर जिला के आंकड़े

भोरंज           40175            12658

सुजानपुर      38049 13011

हमीरपुर         37075            12807

बड़सर          40713            16547

नादौन          45416            17563


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App