‘हिमाचल की आवाज’…ऑडिशन 30 मई को

By: May 14th, 2019 12:05 am

शिमला—देवभूमि का अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ संगीत के शौकीनों के लिए हिमाचल की आवाज सीजन-7 लेकर आ रहा है। इस मेगा इवेंट के लिए प्रदेश में 20 मई से ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजधानी शिमला में हिमाचल की आवाज सीजन-7 के लिए 30 मई को ऑडिशन लिए जाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ के इस मेगा इवेंट से संगीत के क्षेत्र में रूचि रखने वालों को सशक्त मंच मिलने वाला है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा युुवाओं के अंदर छिपे टेलेंट को बाहर निकालने के लिए एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खास कर युवाओं के सपने को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है। इस कड़ी में ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए ‘हिमाचल की आवाज’ सीजन-7 लेकर आ रहा है, जिसके द्वारा संगीत शौकीन अपने सपनों को साकार करने के लिए उडान भर सकते हंै। शिमला में 30 मई को ऑडिशन सुबह दस बजे आरंभ हो जाएंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए  इच्छुक प्रतिभागी को ऑडिशन स्थल पर पहुंच कर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही उन्हें हिमाचल की आवाज के ऑडिशन में भाग लेने का सुनहरा मौका मिल पाएगा।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

 हिमाचल में ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होंगे। जूनियर वर्ग की आयु सीमा 8 से 16 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए सपंर्क करें…

अधिक जानकारी के लिए 0177-2629030, 7018004284, 9418624624, 8894674053 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

जल्द निर्धारित होगा ऑॅडिशन स्थल

शिमला मेंं जल्द ही आडिशन स्थल निधार्रित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन स्थल की जानकारी हासिल करने के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ के अंक पढते रहें, जिसमें जल्द ही ऑडिशन स्थल की पूर्ण जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं हिमाचली

‘हिमाचल की आवाज’ के मंच से निकल कर पहाडी प्रदेश के युवा राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैैं। बीते सीजन के विजेता ने भी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में राज्य का नाम रोशन किया था। ऐसे में वे शौकीन इस मंच के माध्यम से ऊंची उड़ान भर सकते हैं, जो अपने सपने साकार करने के लिए मंच की तलाश में थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App