‘हिमाचल की आवाज’ के लिए आज सुर संग्राम

By: May 30th, 2019 12:10 am

सुबह दस बजे से शुरू होगा पंजीकरण; संगीत प्रेमियों को मिलेगा बड़ा मंच,आदर्श स्कूल पोर्टमोर में प्रदेश का अग्रणी मीडिया हाउस करवा रहा आयोजन

शिमला -गुरुवार को आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में सुर संग्राम होगा। ऑडिशन के लिए मोर्ट मोर स्कूल में सुबह दस बजे पंजीकरण आरंभ होगा। इसके पश्चात प्रतिभागी मंच पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। ऐसे में प्रतिभागी ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर उतर कर अपने सपने साकार करने के लिए ऊंची उड़ान भर सकते हंै। शिमला के युवा वर्ग मेें ऑडिशन के लिए खासा उत्साह हैै। इसका अंदाजा इससे बखूबी लगाया जा सकता है कि ऑडिशन के लिए रोजाना प्रतिभागी शिमला कार्यालय में संपर्क कर रहे हंै। शिमला  के साथ-साथ ऊपरी शिमला के रामपुर,रोहडू़, किन्नौर और सुन्नी से भी प्रतिभागी ऑडिशन से बाबत विस्तृत जानकारी बटोर रहे हैं, जिनके ऑडिशन में शामिल होने की उम्मीदें हंै। ‘दिव्य हिमाचल’ के इस मंच से कई संगीत प्रेमी बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। अब उन संगीत प्रेमियोें के लिए सुनहरा अवसर है, जो संगीत में रुचि रखते हैं और ‘दिव्य हिमाचल’ के बीते ऑडिशनों पर भाग नहीं ले पाए थे। ऐसे में उक्त संगीत प्रेमी इस मंच से अपने सपने साकार करने के लिए ऊंची उड़ान भर सकते हंै। शिमला मंे बीते वर्ष भी युवाओं ने हिमाचल की आवाज ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। युवाओं का उत्साह देखकर सीजन-7 के ऑडिशन मेंं भी काफी संख्या मंे प्रतिभागियोंं के उमड़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खासकर युवाओं के सपने को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है।  इस कड़ी में ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए हिमाचल की आवाज सीजन-7 लेकर आ रहा है।

ऑडिशन स्थल पर ही होगा पंजीकरण

शिमला में हिमाचल की आवाज के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण सुबह दस बजे से आरंभ हो जाएगा। पंजीकरण करवाने के लिए प्रतिभागियों को निधार्रित समय पर ऑडिशन स्थल पर पहंुचना होगा।

ये परखेंगे हुनर

शिमला ऑडिशन में विख्यात पहाड़ी गायक विक्की चौहान व आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर स्कूल की संगीत शिक्षिका अलका प्रतिभागियों के हुनर को परखंेगे। दोनों निर्णायक प्रतिभागियों के हुनर परखने के साथ-साथ उन्हें संगीत की बारीकियों से भी अवगत करवाएंगे।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

 हिमाचल के ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होंगे। जूनियर वर्ग की  आयु सीमा आठ से 16 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हंै। ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण 30 मई को सुबह दस बजे से आरंभ हो जाएगा।  अधिक जानकारी के लिए सपंर्क करेंः 0177-2629030,7018004284,9418624624, 8894674053


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App