‘हिमाचल की आवाज’ को तैयार बिलासपुर, कल छिड़ेगी जंग

By: May 23rd, 2019 12:10 am

भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में सजेगा सुरों का संग्राम; आज शाम छह बजे तक करवाएं पंजीकरण, जिला के युवाओं मंे काफी उत्साह

बिलासपुर -‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज’ के ऑडिशन की रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी मौका है। पंजीकरण से वंचित युवा गुरुवार शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का अवसर नहीं मिलेगा। इच्छुक शाम छह बजे तक ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शुक्रवार सुबह से बिलासपुर में सुरों की जंग छिड़ जाएगी। इसके लिए भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम बिलासपुर को सजाया गया है। ऐसे में ऑडिशन में भाग लेने के लिए 23 मई शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना पंजीकरण हिमाचल की आवाज के ऑडिशन में भाग नहीं ले पाएंगे। अब तक रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे युवा गुरुवार को शाम पांच बजे तक ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय व्यास कांप्लेक्स बिलासपुर  में पंजीकरण करवा सकते हैं। दिन भर इनके लिए यहां यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह  दस बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी युवा कार्यालय में पहुंच सकते हैं। 24 मई को शहर के भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में बिलासपुर जिला के ऑडिशन होंगे। ऑडिटोरियम में सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। भाषा एवं संस्कृति का ऑडोटोरियम हिमाचल की आवाज इवेंट की मेजबानी को तैयार है। बिलासपुर ब्यूरो ऑफिस में रजिस्ट्रेशन का दौर जोरों पर है। कोई भी प्रतिभागी इस सुनहरे अवसर को हाथ से नहीं गंवाना चाहता। ऑडिशन के लिए महज एक दिन का समय शेष बचा है। मोबाइल फोन व कार्यालय के लैंडलाइन नंबर से प्रतिभागी ऑडिशन की जानकारियां जुटा रहे हैं। हिमाचल में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत मीडिया गु्रप संगीत में युवाओं के हुनर की परख करेगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में उपलब्ध हैं। ऑडिशन की तिथि नजदीक आते ही अब सुरों का सरताज बनने के लिए कसरत तेज हो गई है। कई युवा दिन-रात संगीत का अभ्यास कर रहे हैं। स्कूलों में म्यूजिक टीचर भी अपने छात्रों को ऑडिशन के लिए तैयार कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि इस प्लेटफार्म से चयनित प्रतिभागी न सिर्फ अपने परिजनों बल्कि जिला का नाम भी रोशन करेगा। कई प्रतिभागी घर पर अपने माता-पिता से संगीत के गुर सीख रहे हैं। इस सुनहरे मौके को कोई भी प्रतिभावान गवाना नहीं चाहता। जाहिर है कि ‘दिव्य हिमाचल’ का सबसे लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज जिला स्तर से संगीत में प्रतिभा की खोज कर रहा है। इसी कड़ी में ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है।

इन-इन नंबरों में करें संपर्क

ऑडिशन के फार्म या अन्य जानकारी के लिए बिलासपुर में  94185-68573 व 98174-00757 पर संपर्क करें। इसके अलावा घुमारवीं में 98829-66096, स्वारघाट में 97361-60038, झंडूता में 98050-65799 और शाहतलाई में 94184-94651 पर संपर्क करें। इसके अलावा ऑफिस के लैंडलाइन नंबर 01978-221699 पर भी कॉल कर सकते हैं।

कल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे ऑडिशन

संगीत में भविष्य बनाने के चाहवान ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय व्यास कांप्लेक्स बिलासपुर में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं। अपनी काबिलीयत दिखाने का इससे बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिलेगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे से शहर के भाषा एवं संस्कृति ऑडिटोरियम में ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज सीजन-सात के ऑडिशन लिए जाएंगे। जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के प्रतिभागियों ने अभ्यास दोगुना कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App