100 मीटर दौड़ में काजल भागी सबसे तेज

ऊना -जिला एथलेटिक्स संघ ऊना द्वारा बुधवार को स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से 150 के करीब एथलीटस ने भाग लिया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के ओपन वर्ग व अंडर-16 लड़कों के आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ स्पर्धाओं के अलावा लंबी कूद व शॉटपुट स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। काजल ने 100 व 200 मीटर की दौड़ स्पर्धाओं ने प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल हासिल किया। लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में ज्योति बाला ने प्रथम व सुरभि ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, राधिका दूसरे, सुरभि राणा तीसरे स्थान पर रही। जबकि 400 मीटर दौड़ में मीना कुमारी प्रथम, मुस्कान राणा दूसरे, रमा देवी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में काजल प्रथम, मुस्कान दूसरे व मीना कुमारी तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, ज्योति ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रमा देवी प्रथम, मीना देवी दूसरे व राधिका तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट में राधिका ने प्रथम, प्रिया ने दूसरा तथा रमा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में नाहन वर्मा ने प्रथम, बादल चौधरी ने दूसरा व अमन दीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, बलविंद्र कुमार दूसरे व सुखविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम, मुनीष कुमार ने दूसरा तथा विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, नवनीत सैणी दूसरे व विकास ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर में नितिन शर्मा प्रथम, विशाल सिंह दूसरे व नवनीत सैणी तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अरमान प्रथम, रंजीत सिंह दूसरे व अरपित ने तीसरा स्थान झटका। 100 मीटर में जसकीरत सिंह ने प्रथम, अभिनव ठाकुर ने दूसरा, वरुण ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रविंद्र प्रथम, रंजीत दूसरे व अरमान तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में रोहित प्रथम, हर्ष दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जतिन, केशव व अरमान ने भी अपनी-अपनी स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला एथलेक्टिस संघ के सचिव तिलकराज सैणी, युद्धवीर, संजीव, शामलाल, रमेश चंद, दर्शन, महेंद्र कुमार, अजय व अन्य खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी भी उपस्थित थे।