17.19 करोड़ डालर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By: May 13th, 2019 12:04 am

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरी साप्ताहिक वृद्धि के साथ तीन मई को समाप्त सप्ताह में 17.19 करोड़ डालर बढ़कर 418.68 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.37 अरब डालर बढ़कर 418.51 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 44.83 करोड़ डालर बढ़कर 390.87 अरब डालर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डालर घटकर 23.02 अरब डालर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 36 लाख डालर बढ़कर 3.34 अरब डालर और विशेष आहरण अधिकार 16 लाख डालर की बढ़त के साथ 1.45 अरब डालर पर पहुंच गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App