18 को धर्मशाला में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

By: May 14th, 2019 12:05 am

धर्मशाला।—जिला कांगड़ा एथलेटिक मीट का आयोजन 18 मई को सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 (लड़के व लडकियों) के लिए 100 व 600 मीटर रेस, लांग जंप व शॉटपुट, अंडर-16 (लड़के व लड़कियों) के लिए 100, 200, 400, 1000 मीटर रेस लांग जंप व शॉटपुट,  अंडर-18 (लड़के व लड़कियों) के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर रेस लांग जंप व शॉटपुट पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर रेस, लांग जंप व शॉटपुट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे 18 मई को सुबह नौ बजे अपनी किट व आयु प्रमाण पत्र 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बेहतरीन खिलाडि़यों का जिला कांगड़ा की टीम के लिए चयन किया जाएगा। यह टीम 25 व 26 मई को राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में जिला कंागड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला कांगड़ा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि विजेता खिलाडि़यों को मेडल व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App