By: May 6th, 2019 12:01 am

ब्रिटेन के शाही परिवार में सोमवार को एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस हैरी की पत्नी डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। शाही परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। इंस्टाग्राम पर जारी बयान के मुताबिक, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छह मई, 2019 की सुबह ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के पहले बच्चे का जन्म हुआ। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और शाही जोड़े इस खास मौके पर साथ खड़े रहने के लिए और उत्सकुता जाहिर करने के लिए देशवासियों का आभार जताता है।  मेगन 18 मार्च से मेटरनिटी लीव पर चली गई थीं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शाही बच्चे का जन्म अप्रैल के अंत में होगा। किंग्स्टन पैलेस ने आठ नवंबर, 2016 को दोनों के रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी। 19 मई, 2018 को प्रिंस हैरी और हालीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं मेगन मर्केल की शादी हुई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App