20 महिलाओं को जैविक खेती पर दिया प्रशिक्षण

By: May 8th, 2019 12:05 am

ऊना—ऊना जिला के अंतर्गत पड़ते गांव धुंदला की महिलाएं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आगे आ गई हैं। जैविक खेती के प्रति दिलचस्पी के चलते गांव की महिलाओं ने विमला देवी के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है। बीस दिवसीय इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने जैविक खेती किस प्रकार से की जाती है। वहीं, भूमि में कौन-कौन से पोषकतत्त्वों का होनो अनिवार्य है। रासायनिक खादें व स्प्रे भूमि पर क्या  दुष्प्रभाव डालती हैं। ऐसी विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारियां प्रशिक्षण में हासिल की गई। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पतंजलि बायो रिसर्च संस्थान और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की ओर से चले इस प्रशिक्षण में गांव की महिला मंडल प्रधान विमला देवी, कमलेश देवी सहित अन्य ने भाग लिया। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए टे्रनर अनिल कुमार ने किसान महिलाओं को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जीवामृत का प्रयोग करने, बीज अमृत और दशपर्णी कीटनाशक बनाने की ट्रेनिंग दी। वहीं मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने से हमारी फसल विषमुक्त होगी और हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। कार्यक्रम के समापन में कृषि विशेषज्ञ डा. अशोक मेहता, रजत चौधरी, जसवीर सिंह, तुषार व विजय कुमार द्वारा भी महिलाओं की जैविक खेती के प्रति दिलचस्पी को बेहतर करार दिया और जैविक खेती करने के टिप्स दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App