2019 में आठ लाख कर्मचारी जुड़े ईपीएफओ से

नई दिल्ली – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से मार्च 2019 में आठ लाख 27 हजार 42 नए कर्मचारी जुड़े हैं। सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 से मार्च 2019 की अवधि में एक करोड़ 37 लाख 88 हजार 334 नए कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़े हैं। इसी तरह से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से मार्च 2019 में 11 लाख 38 हजार 677 नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में दो करोड़ 80 लाख 36 हजार 607 नए कर्मचारियों ने अपना अंशदान ईएसआईसी को दिया है। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में मार्च 2019 में 92 हजार 498 कर्मचारी शामिल हुए हैं। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक सात लाख 32 हजार 648 कर्मचारी एनपीएस में शामिल हुए हैं।