24 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल

By: May 9th, 2019 12:05 am

भरमौर—जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खडामुख-होली मुख्य सडक पर करीब चौबीस घंटों की कडी जदोजहद के बाद यातायात बहाल हो गया है।कुठेड नाला के पास पहाडी का एक बडा हिस्सा दरकने के चलते यहां सडक पर वाहनों की आवाजाही ठप्प पड गई थी। हालांकि पहाडी का एक ओर हिस्सा यहां दरकने के कगार पर है और किसी भी वक्त यहां पर पुन वाहनों की आवाजाही बंद पड सकती है। बहरहाल 24 घंटों से सडक के दोनों ओर फंसे वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि खडामुख-होली मुख्य सडक पर कुठेड नाला के समीप मंगलवार दोपहर बाद पहाडी दरक गई थी। जिसके चलते सडक पर यातायात बंद पड गया। वहीं यात्रियों के आर-पार होने के चलते भी जगह नहीं बच पाई थी। लिहाजा बीते रोज ही लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी के साथ सडक बहाली को लेकर युद्वस्तर पर कार्य आरंभ कर दिया और उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार रात तक रोड बहाल हो जाएगा।  बताया जा रहा है कि रात के समय सडक बहाली के कार्य के दौरान यहां पुन पत्थर के साथ मलबा गिरने के चलते कार्य को बंद करना पडा। नतीजतन बुधवार सुबह से ही लोक निर्माण विभाग के टीम मौके पर सडक खोलने के कार्य में जुट गई। अलबता बुधवार दोपहर बाद सडक को वाहनों के लिए खोल दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके धीमान का कहना है कि दोपहर बाद सडक को यातायात के लिए खोल दिया गया है। बहरहाल, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खडामुख-होली मुख्य सडक पर करीब चौबीस घंटों की कडी जदोजहद के बाद यातायात बहाल हो गया है।

पहाड़ी दरकने से बंद हुआ थी मुख्य सड़क

बता दें कि खडामुख-होली मुख्य सडक पर कुठेड नाला के समीप मंगलवार दोपहर बाद पहाडी दरक गई थी। जिसके चलते सडक पर यातायात बंद पड गया। वहीं यात्रियों के आर-पार होने के चलते भी जगह नहीं बच पाई थी। लिहाजा बीते रोज ही लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी के साथ सडक बहाली को लेकर युद्वस्तर पर कार्य आरंभ कर दिया और उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार रात तक रोड बहाल हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App