25 हजार वोटर पहली बार डालेंगे वोट

By: May 17th, 2019 12:05 am

मंडी—मंडी जिला में इस बार संसदीय चुनावों में पहली बार 25500 नए मतदाता मतदान करेंगे, जिनकी उम्र 18-19 वर्ष है, जबकि मंडी जिला में 100 वर्ष से अधिक की आयु के 122 मतदाता वोट डालेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि  जिला मंडी में इस बार आठ लाख 14 हजार, 755 मतदाता उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इनमें महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। महिला मतदाता 403024 और पुरुष मतदाता 399592 हैं। मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़ों के मुताबिक मंडी में 37445 महिलाएं व 35742 पुरुष, करसोग में 35942 महिलाएं, 36618 पुरुष, सुंदरनगर में 39137 महिलाएं और 39438 पुरुष, नाचन में 41573 महिलाएं व 40911 पुरुष, सराज में 38061 महिलाएं व 40502 पुरुष, द्रंग में 42134 महिलाएं व 42925 पुरुष, जोगिंद्रनगर में 47295 महिलाएं और 45843 पुुरुष, धर्मपुर में 38856 महिलाएं व 37516 पुरुष, बल्ह में 38467 महिलाएं व 37338 पुरुष और सरकाघाट में 44114 महिलाएं व 42559 पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि चार ऑक्जिलरी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो बूथ उपमंडल सुंदरनगर में बनेड़ 11-ए एवं उपमंडल बल्ह में वृृद्ध आश्रम भंगरोटू 60-ए और एक-एक कुल्लू और काजा में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App