40 परिवारों ने की कांग्रेस में एंट्री

By: May 10th, 2019 12:06 am

बीजेपी के पन्ना प्रमुख-नेरचौक नगर परिषद के पार्षद ने छोड़ा भाजपा का साथ

मंडी, नेरचौक -कांग्रेस पार्टी के बल्ह ब्लॉक इकाई में करीब 40 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। बल्ह क्षेत्र के पूर्व में पंचायत और वार्ड स्तर के जनप्रतिनिधियों ने एआईसीसी सचिव राजीव गंभीर, पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सेवानिवृत्त सेशन जज महंत राम चौधरी, आश्रय शर्मा की धर्म पत्नी राधिका शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश इंटक महासचिव रजनीश सोनी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदेश राज्य सामान्य कल्याण वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष एवं बल्ह राजपूत सभा के ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, वर्तमान में नेरचौक नगर परिषद वार्ड पार्षद और बीजेपी के पन्ना प्रमुख मनी राम चौधरी, विधायक इंद्र गांधी के रिश्तेदार हुक्म चंद, दलीप चंद सैणी, रिटायर्ड एसएचओ तेज सिंह, रिटायर्ड एसएचओ लालमन, पूर्व खांदला उपप्रधान मुरारी लाल, रिटायर्ड एसआई हेत राम, बढयाह से महिला मंडल प्रधान प्रोमिला, भंगरोटू के पूर्व वार्ड मेंबर जगदीश, हरि सिंह, गोरख सिंह, जगदीश, पूर्व वार्ड सदस्य डडौर कृष्ण चंद, घनश्याम, प्रेम सिंह, जिंद्र चौधरी, महंत राम, प्रकाश के अलावा एक दर्जन से ज्यादा बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने परिवारजनों सहित विधिपूर्वक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने इसे कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत बताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App