50 से कम कोई सब्जी नहीं

शिमला—राजधानी शिमला में गर्मी का मौसम शुरू होते ही सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। शहर में लगभग दो हफ्तों में ही 20 से 30 रुपए की वृद्धि सब्जियों के दामों में हुई है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सब्जियों के दामांे में हुई वृद्धि से खास तौर पर सीधा-सीधा असर महिलाओं के रसोई घर पर पड़ा है। सब्जियों के बढ़ते दाम हर किसी को निराश कर रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। शहर की सब्जी मंडी में कोई भी सब्जी 50 रुपए किलो से कम नहीं है। मटर, करेला, भिंड़ी के दाम आम लोगों की पहंुच से परे लग रहे हंै। ऐसे में लोग मजबूरन या तो महंगी सब्जियों की खरीददारी कर रहे हंै या कुछ लोग सब्जियों की खरीददारी से परहेज कर रहे हैं। वहीं, शिमला की सब्जी मंडी में आए अधिकतर खरीददारों ने बताया कि अब सब्जियां खरीदना काफी महंगा पड़ रहा है। जो सब्जी पहले 20 से 30 के बीच में मिल रही थी। वह अब लगभग 60 से 70 के आसपास बिक रही है। वहीं यदि बात करें मौसम की तो पिछले कुछ दिनों में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों व सब्जियांे को काफी नुकसान हुआ है।

सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम

सब्जी                      दाम

मटर                        50

टमाटर                     50

बीन्स                       60

भिंडी                       90

शिमला मिर्च               50

बैंगन                       50