60 साल से ऊपर वाले स्टार प्रचारक पर भरोसा
राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव व जयंत चौधरी जैसे नेताओं को छोड़ दें, तो सभी राजनीतिक दल युवाओं से ज्यादा अनुभवी और उम्रदराज नेताओं को ही भीड़ बटोरने और मतदाताओं को प्रभावित करने वाला मानकर चल रहे हैं। सपा हो बसपा या फिर भाजपा और कांग्रेस सभी प्रमुख पार्टियों के प्रमुख स्टार प्रचारक 60 साल से ऊपर की आयु के ही हैं। उम्रदराज एवं अनुभवी नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में मतदाताओं के समक्ष भेजने में भाजपा सबसे आगे है। इस पार्टी के ज्यादातर स्टार प्रचारकर 60 वर्ष की आयु से ऊपर हैं। उसके बाद कांग्रेस, सपा और बसपा की बारी आती है। यूपी में प्रदेश के ही उम्रदराज नेताओं पर सभी दलों को भरोसा भी है लिहाजा सभी ने अपने सारे अनुभवी नेताओं को प्रार्टी एवं उम्मीदवारों के समर्थन में उतार रखा है।
नाम पार्टी जन्मतिथि आयु (2019 में)
मुरली मनोहर जोशी भाजपा 05-01-1934 85
मुलायम सिंह यादव सपा 22-11-1939 79
अजित सिंह रालोद 12-02-1939 78
कलराज मिश्र भाजपा 01-07-1941 78
सोनिया गांधी कांग्रेस 09-12-1946 72
राजनाथ सिंह भाजपा 10-07-1951 70
संजय सिंह कांग्रेस 25-09-1951 68
नरेंद्र मोदी भाजपा 19-09-1950 68
प्रमोद तिवारी कांग्रेस 16-07-1952 66
मायावती बसपा 15-01-1956 63
शिवपाल सिंह यादव प्रसपा 06-04-1955 63
उमा भारती भाजपा 03-05-1959 60
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App