प्रचंड गर्मी का कहर, तंदूर बने मैदान
शिमला – हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों को घरों मे कैद होने पर मजबूर कर दिया है। खासतौर पर राज्य के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर व सुंदरनगर में जनता को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि शाम के समय आसमान में बादलों के घिरने से लोगों ने प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक की राहत ली। मगर दिन के समय भीषण गर्मी ने जनता को खुब झुलसाया। मौैसम विभाग की मानें तो राज्य में रविवार को भी मौसम साफ बना रहेगा। इस दौैरान तापमान में और उछाल आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं, जबकि राज्य में 11 व 12 जून को फिर से तूफान चलेगा। 13 व 14 जून को राज्य में फिर मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश में शनिवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान मे एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई है। ऊना का पारा अभी भी 42 डिग्री चल रहा है। बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा हमीरपुर व सुंदरनगर में भी सूरज की किरणें आग उगल रही है। चंबा,डलहौजी में दिन के समय हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक सात डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। इसके अलावा डलहौजी मे छह डिग्री तापमान गिरा है। वहीं केलांग, कल्पा व ऊना के तापमान में हल्की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में उछाल आने के साथ साथ न्यूनतम तापमान मे भी बढोतरी रिकार्ड की गई है। तापमान मे उछाल आने से हिमाचल में दिन के साथ रातों को प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 11 व 12 जून को कुछ स्थानों पर फिर से तूफान चलेगा। वही एक-दो स्थानों पर बारिश भी हो सकती है, जबकि राज्य में 13 व 14 जून को मौसम फिर से साफ बना रहेगा।
कहां , कितना तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
शिमला 28.5 17.5
सुंदरनगर 39.1 18.7
भुंतर 36.2 15.0
कल्पा 22.8 9.0
धर्मशाला 30.2 20.5
ऊना 42.0 20.7
सोलन 36.5 17.7
नाहन 36.6 20.7
केलांग 21.4 4.0
कांगड़ा 38.3 20.5
बिलासपुर 40.0 20.9
हमीरपुर 39.5 20.4
चंबा 28.4 16.2
डलहौजी 16.1 18.1