अंधड़-तूफान से गिरे पेड़

By: Jun 17th, 2019 12:05 am

घनारी—क्षेत्र में विगत दिवस अंधड़-तूफान चलने से विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरे है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गोंदपुर बनेहड़ा संपर्क मार्ग पर एक बड़ा पेड़ मकान के ऊपर जा गिरा। जिससे मकान को भी क्षति पहंुची है। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं जा रहा था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को घंटों अपने गंतव्य तक पहंुचने के लिए इंतजार करना पड़ा। स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे कई सुखे पेड़ है, जोकि हादसों को न्यौता दे रहे है। प्रशासन को ऐसे पेड़ों को काटने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App