अंधाधुंध रफ्तार… दुकान में जा घुसा टिप्पर

By: Jun 14th, 2019 12:10 am

ऊना—ऊना के झलेड़ा में तेज रफ्तारी टिप्पर एक दुकान में घुस गया। हादसे में टिप्पर चालक को चोटें आई हैं। वहीं, दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, इससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर चालक ऊना-अंब रोड पर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था कि झलेड़ा के पास टिप्पर की ब्रेक फेल हो गई। इसके चलते टिप्पर दुकान में जा घुसा। उधर, हादसे के दौरान झलेड़ा में अन्य स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। इसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App