अगले साल तीन आईएफएस सीधी भर्ती से

By: Jun 2nd, 2019 12:02 am

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले साल तीन आईएफएस अधिकारी सीधी भर्ती से आएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय को रिक्यूजीशन भेज दी है। काफी समय से हिमाचल में आईएफएस कैडर में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसके चलते राज्य सरकार से उनकी अनुशंसा मांगी गई थी। यहां कैडर में बढ़ोतरी के लिए प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए मांग रखी है। राज्य में वन अधिकारियों का कैडर 106 अफसरों का है। इसमें से क्षमता से अधिक अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में हैं। कुछ लोग दिल्ली में डटे हैं, तो कुछ अलग-अलग मंत्रालयों में विभिन्न स्थानों पर हैं। कुछ अफसर प्रशासनिक कार्यों में सरकार को सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने वनाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर भी रोक लगा दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App