अध्यक्ष पद को छह ने जताई दावेदारी

By: Jun 13th, 2019 12:02 am

महासचिव पद पर तीन कर्मचारी नेताओं में होगी जंग, रोचक होगा मुकाबला

शिमला -लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश सचिवालय भी कर्मचारी चुनावी रंग में रंग गया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के होने वाले इस चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए अब छह कर्मचारी नेताओं में जंग होगी। हालांकि अभी नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन कर्मचारी नेताओं ने दावेदारी जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष संजीव शर्मा ने फिर से नामांकन भरा है। उनके साथ भूपिंद्र सिंह बॉबी, जगतराम वर्मा, महेश कुमार और राजेश कुमार कपिल मैदान में हैं। इसी तरह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन कर्मचारी नेताओं ने नामांकन भरा है। इस पद के लिए चानन मेहता, कमलजीत सिंह और अरविंद शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, रेाहित मेहता, रमन शर्मा और आशा ठाकुर ने नाम दर्ज किए हैं। महासचिव पद के लिए कमल किश्न शर्मा, राजेंद्र सिंह मियां और राजेश धीमान, संयुक्त सचिव पद के लिए प्रताप सिंह, प्रेम चंद शर्मा, रमन शर्मा और आशा ठाकुर ने नामांकन भरा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र मोहन, प्रताप सिंह, कुशाल चंद ठाकुर और रमन शर्मा मैदान में हैं। इसी तरह से कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 13 कर्मचारी नेताओं ने नामांकन भरा है। इस पद के लिए दिनेश कुमार, अमर सिंह, दीपिका ठाकुर, राकेश भारद्वाज, विनोद कुमार, चुनी लाल, संजय कुमार, रमेश चंद, कृष्णा ठाकुर, रूप लाल, मित्तर, सोनिया मेहता और महेंद्र कुमार ने नामांकन भरा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App