अनुराग के राज्य मंत्री बनने पर जश्न

सुजानपुर—सांसद अनुराग ठाकुर को मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने की खुशी पर सुजानपुर भाजपा ने जश्न मनाया। खुशी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर आतिशबाजी व पटाखों फोड़ कर खूब धमाल मचाई। वहीं, लड्डू खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों का मुंह मीठा करवाया। सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, शहरी इकाई भाजपा अध्यक्ष सुमन महाजन की अगवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र आने वाले दिनों में विकास की गति पर अग्रसर होगा। बंपर विकास कार्य क्षेत्र में करवाए जाएंगे, जिसका हिसाब लगाना कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में लोगों से वोट मांगते समय जो-जो वादे किए गए हैं, उन सभी वादों को अनुराग ठाकुर पूरा करवाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अनुराग ठाकुर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर भाजपा पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल निशान पर बंपर मतदान किया है, उसी का प्रमाण है कि आज अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं, जो पूरे प्रदेश के साथ-साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।