अनुराग ठाकुर के राज्य मंत्री बनते ही झूमा ऊना

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

ऊना—केंद्र में भाजपा सरकार बनने और प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मंत्री बनने पर ऊना जिला में खुशी की लहर है। जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। शुक्रवार को ऊना मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती की अगवाई में मिठाइयां बांटी। कंेद्र और प्रदेश सरकार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने दूसरी पारी शुरू की है। वहीं, अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है और अब युवा चेहरे के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। जोकि प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से केंद्रीय राज्य मंत्री बनने से राज्य में और अधिक बजट आएगा। इससे रिकार्ड विकास कार्य होंगे। सत्तपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते ही भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनता को मिला है। अब केंद्र में भी भाजपा सरकार होने के चलते प्रदेश में भी विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में विकास करवाने के लिए करोड़ों की राशि खर्च की। कई तोहफे देकर प्रदेश की जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब केंद्र की भाजपा सरकार में हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र से चौथी बार संसद पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय राज्य मंत्री नियुक्त किया है। इससे प्रदेश का भी गौरव बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने और हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय वित्त एवं कोरपोरेट मंत्री बनने पर बधाई दी है। इस दौरान भाजपा महासचिव यशपाल राणा, अमृत भारद्वाज, नवीन पूरी, मदन पूरी, बोध राज, सतरूप सिंह, मास्टर चमन लाल, हरमेश प्रभाकर, मनु मनकोटिया, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, सुमित शर्मा, सुखविंद्र काला, सतविंद्र संगर, मोहित बेदी, वरुण मेहन, नीरज जेतिक, अजेय चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App