अब अंतरिक्ष में भी छाएगा हिन्दुस्तान, अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत

By: Jun 13th, 2019 6:12 pm

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. के सिवन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत अब अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा. इसरो इसके लिए योजना पर काम कर रहा है. यह गगनयान मिशन का अगला स्टेप होगा. सिवन ने बताया कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को लगातार बनाए रखना है, इसलिए हमें अपने स्पेस स्टेशन की जरूरत है.इससे पहले इसरो प्रमुख के सिवह ने कहा था कि भारत दिसंबर 2021 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजेगा. इसके लिए गगनयान प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है. भारतीय वायुसेना 10 अंतरिक्षयात्रियों को अगले दो महीने में खोजेगा. फिर इसरो उनमें से तीन का चयन करेगा. यही तीन अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाएंगे.


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App