अमरीका में सात साल में 38 फीसदी बढ़ी भारतीयों की आबादी

By: Jun 19th, 2019 12:02 am

वाशिंगटन –अमरीका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी साल 2010 से 2017 के बीच सात वर्षों में 38 प्रतिशत तक बढ़ गई। दक्षिण एशियाई पैराकार समूह दक्षिण एशियन अमरीकंस लीडिंग टुगेदर (साल्ट) ने अपने स्नैपशॉट में कहा कि कम से कम 6,30,000 भारतीय हैं, जिनका दस्तावेजों में रिकार्ड नहीं है। यह 2010 के बाद 72 प्रतिशत वृद्धि है। उसने कहा कि अवैध भारतीय-अमरीकी लोगों की वृद्धि वीजा अवधि के बाद भी यहां रह रहे भारतीय प्रवासियों की वजह से हो सकती है। उसने कहा कि साल 2016 में करीब 2,50,000 भारतीय अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रुके हुए थे। सामान्य तौर पर दक्षिण एशियाई मूल के अमरीकी निवासियों की आबादी 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। सही मायनों में यह 2010 में 35 लाख से बढ़कर 2017 में 54 लाख हो गई। साल 2010 के बाद से नेपाली समुदाय में 206.6 प्रतिशत, भारतीय समुदाय में 38 प्रतिशत, भूटानी नागरिकों में 38 प्रतिशत, पाकिस्तानियों में 33 प्रतिशत, बांग्लादेशी नागरिकों में 26 प्रतिशत और श्रीलंकाई आबादी में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई अमरीकी नागरिकों की आय में असमानता सबसे अधिक है। अमरीका में रह रहे तकरीबन 50 लाख दक्षिण एशियाई नागरिकों में करीब एक फीसदी गरीबी में जी रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App