अलर्ट…डैम किनारे न जाएं, छोड़ा जा सकता है पानी।

By: Jun 3rd, 2019 1:36 pm

पंडोह। पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। बर्फ पिघलने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार ईजाफा हो रहा है और इस कारण पंडोह डैम का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ऐसे में डैम प्रबंधन को पानी छोडऩा पड़ रहा है। वहीं पंडोह डैम से पहले बने लारजी डैम पर भी यही आलम है। वहां पर भी जलस्तर बढऩे के कारण डैम प्रबंधन ने पानी छोडऩे का निर्णय लिया है। पंडोह डैम प्रबंधन ने ऐहतियात के तौर पर अपने सायरन व्हीकल को नदी किनारे दौड़ाना शुरू कर दिया है। यह व्हीकल लोगों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दे रहा है। बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में आज डैम से पानी छोडऩे की पूरी संभावना बनी हुई। उन्होंने लोगों से ब्यास नदी से दूर रहने की अपील की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App