आईटी टीम ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

By: Jun 6th, 2019 12:04 am

भुंतर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा आईटी सैल के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश आईटी सैल की अध्यक्षा डा. अर्चना ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सहित अन्य सभी सभी मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की और हाल ही के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत तथा प्रदेश में चार की चार मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री तथा प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी। इन मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव प्रचार में पार्टी के महिला आईटी सैल टीम के सराहनीय कार्य को सराहा और भविष्य में भी पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व विश्वसनीयता को बरकरार रखने का आह्वान  किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App