आईपीएच में 83 को प्रोमोशन

By: Jun 24th, 2019 12:15 am

 शिमला —सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में 83 सहायक अभियंताओं को प्रोमोशन मिली है। इनको कार्यकारी अभियंता बनाया गया है, जिनका पद बदलेगा, परंतु कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं होगा। इनका वेतनमान 15600-39100 का होगा। इसके अलावा 7600 रुपए ग्रेड-पे दी जाएगी। इन्हें विभाग में इनकी एक्चुअल ज्वाइनिंग डेट से ही नया पदनाम मिल जाएगा और वर्ष 2013 से लेकर अब तक अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2013 से जो अधिकारी प्रोमोट होंगे, उनमें केके कपूर, भीम सिंह, करतार सिंह राणा, परस राम चौहान, नरेंद्र पाल परमार, रमेश चंद, करतार सिंह भाटिया, इंद्र सिंह वर्मा, रणजीत सिंह, अरविंद सूद, विकास बख्शी, छबिल चंद, राजीव कुमार व राम चंद शामिल हैं। वर्ष 2014 में ध्यान सिंह भाटिया, उत्तम चंद के नाम हैं, वहीं वर्ष 2015 में राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार लोहिया, राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार, विशाल जसवाल, हिना सबरवाल, विकास कपूर, नरेश धीमान, राम चंद कटोच, राजेश कश्यप, अनिल कुमार, राजेश मोंगरा, नीरज भोगल, राहुल दुबे, विजय कुमार, दिनेश कपूर, भारत भूषण, जितेंद्र कुमार गर्ग, सुमित सूद, राजेश कुमार, लेख राज शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, कर्मदास, केशव चंद्र, सुरेंद्र धीमान व उदय कुमार शामिल हैं। वर्ष 2016 से हेमंत पुरी, राज कुमार, सुशील चंद कटोच, राज कुमार सैणी, संजय कुमार, मंदीप कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, मोहम्मद अरशद, शेर सिंह, नरेश कुमार को प्रोमोशन का लाभ मिलेगा। वर्ष 2017 से अरुण कुमार शर्मा, होशियार सिंह, सरवण कुमार, संजीव वोहरा, सतीश कुमार शर्मा, संजय कौशल, कृष्ण चंद ठाकुर, रामसेन नेगी, ब्रह्मदास व अश्वनी कुमार को लाभ मिलेगा। वर्ष 2018 से अशोक कुमार भोपाल, संदीपकांत शर्मा, अजीत कुमार, संदीप चौधरी, अशीष राणा, कैप्टन अमित डोगरा, लेख राज  शर्मा, जीवन प्रकाश, रविंद्र कुमार, हरिप्रकाश, अनूप कुमार, सत्या शर्मा, राकेश कुमार, गोपाल कृष्ण व अवनीश कुमार तथा वर्ष 2019 से राहुल अबरोल, विपिन कुमार व ओम प्रकाश सहायक अभियंता से कार्यकारी अभियंता होंगे। विभिन्न अदालती मामलों के चलते आए फैसले के बाद इन अधिकारियों को उनके ज्वाइनिंग ईयर से यह लाभ दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App