आग का कहर…पांडवीं में ग्रीन हाउस राख

By: Jun 2nd, 2019 12:10 am

भोरंज—उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत पांडवीं के दरौंडला गांव में एक ग्रीन हाउस आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी में करीब साढ़े पांच लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रीन हाउस के एक कोने में आग लगी, जिसने बाद में सारे ग्रीन हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोगों की समझ में कुछ आता सब जलकर राख हो गया। पीडि़त परिवार की तो कुछ समझ में ही नहीं आया। ग्रीन हाउस के मालिक प्रताप सिंह पुत्र भक्त राम गांव पांडवी ने बताया कि बीती 29 मई शाम को उनके ग्रीन हाउस जो दूसरे गांव दरौंडला में है, उसमें आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही वे दौड़कर पहुंचे। जब तक पहुंचे पूरा ग्रीन हाउस जलकर राख हो गया था। उन्होंने मौके पर आगजनी की घटना की सूचना पुलिस को दी। 30 तारीख को पुलिस ने मौका देखकर मामला दर्ज किया। आगजनी की घटना से उनका ग्रीन हाउस के साथ आठ पानी की पाइप, आंवले के सात पेड़, नाशपाती के छह पेड़ आदि जल गए। कुल मिलाकर आगजनी में साढ़े पांच लाख का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रीन हाउस जलने से लगभग साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है। मामला दर्ज किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App