आज एडमिशन लेने का आखिरी मौका

By: Jun 24th, 2019 12:05 am

हमीरपुर—जिलाभर के कालेजों में सोमवार को एडमिशन का आखिरी मौका है। जो छात्र किसी कारणवश अभी तक एडमिशन लेने से वंचित रह गए हैं, वे जल्द से जल्द एडमिशन फॉर्म कालेज कमेटियों के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें, क्योंकि 25 व 26 जून को छात्रों की मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि पोस्ट ग्रेजुएट कालेज हमीरपुर में 1839 छात्रों ने प्रोस्पेक्टस कालेज कमेटियों के पास जमा करवा दिए हैं। कालेज में प्रोस्पेक्टस खरीदने व भरने का क्रम जारी है और सोमवार को इसमें और इजाफा हो सकता है। कालेज में 4200 प्रोस्पेक्टस अब तक बिक चुके हैं। हालांकि एडमिशन लेने का आखिरी मौका अभी शेष है। छात्र जल्द से जल्द एडमिशन लेना सुनिश्चित करें। बता दें कि हमीरपुर महाविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया का दौर पांचवें दिन भी जारी रहा। कालेज में एडमिशन लेने व फॉर्म जमा करवाने में छात्र लगे हुए हैं। छात्र अपने अभिभावकों सहित कालेज में एडमिशन लेने दौड़े-दौड़े पहुंच रहे हैं, ताकि समय पर एडमिशन फॉर्म भरा जा सके। छात्र कालेज कमेटियों के पास फार्म जमा करवाने में व्यस्त हैं, वहीं, छात्र संगठन भी छात्रों को गाइड करने में लगे हुए हैं। कालेज प्रबंधन की मानें तो कालेज में आधा दर्जन से अधिक विषयों में सीटों से कई गुणा ज्यादा आवेदन छात्रों ने किए हैं। उक्त छात्रों को अब मैरिट का इंतजार करना होगा, जबकि 13 विषयों में सीटों से भी कम आवेदन अभी तक प्राप्त हुए हैं। यही नहीं, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 12, एजुकेशन में आठ, संस्कृत में छह, म्यूजिक में पांच और टीएंडटी में तीन ही छात्रों ने अभी तक आवेदन किया है, जो कि चिंता का वषय है। यही नहीं, जो छात्र अभी भी एडमिशन से वंचित रह गए हैं, वे सोमवार को एडमिशन फॉर्म भरना सुनिश्चित करें, ताकि उनका साल बर्बाद न हो सके, क्योंकि 25 व 26 जून को मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद छात्र चाहकर भी कालेज में एडमिशन नहीं ले सकेंगे।

 विषय                  सीटें      एडमिशन फार्म

केमिस्ट्री               140        212

फिजिक्स              140        196

कॉमर्स                 140        213

मैथेमेटिक्स 140        217

जियोलॉजी 140        157

बॉटनी                 140        109

कम्प्यूटर साइंस        80         115

हिस्ट्री                  80         91

पॉलीटिकल साइंस    80         89

वी-वॉक               80         81

इंग्लिश                80         66

फिजिकल एजुकेशन  80         57

ज्योग्राफी              80         53

हिंदी                   80         48

इकॉनोमिक्स           80         39

सोशोलॉजी            80         34

जर्नलिज्म              80         28

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 80       12

एजुकेशन              80         08

संस्कृत                80         06

यूजिक                 80         05

टीएंडटी                80         03


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App