आज से मछली पकड़ने पर रोक

By: Jun 1st, 2019 12:05 am

जवाली, ठाकुरद्वारा—पौंग बांध की मछली का स्वाद चखने वालों को अब दो माह तक मछली का स्वाद नहीं मिल पाएगा। पहली जून से मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लग जाएगा जो कि 31 जुलाई तक रहेगा। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य प्रजनन का सीजन होने के कारण पौंग झील में मत्स्य आखेट को जून-जुलाई दो माह के लिए बंद कर दिया जाता है, ताकि मछली प्रजनन कर सके। इन दो माह में पौंग झील में मछली बीज भी डाला जाता है। इस दौरान विभाग अवैध शिकार करने वालों पर भी पैनी नजर रखता है।  शुक्रवार को पौंग झील में मछली पकड़ने का कार्य करने वाले 2300 मछुआरों ने अपने जाल समेट लिए व किश्तयों को सुरक्षित जगहों पर लाकर रख दिया है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक योगेश गुप्ता ने बताया कि दो माह तक पौंग झील में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध रहेगा। अवैध शिकार को रोकने कर लिए टीमों को लगा दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App