आमा जूले किन्नौरी एल्बम रिलीज

रिकांगपिओ।  सूर्या म्यूजिक की प्रस्तुति आमा जूले किन्नौरी एल्बम रिलीज किया गया। इस एल्बम में रोजी शर्मा और देवपुष्प नेगी ने अपनी आवाज दी है। यह हिमाचल की पहली एल्बम है जिसमें लाहौल स्पीति, अप्पर किन्नौरी तथा लोअर किन्नौरी गीतों का संगम है। गाने के बोल लिरिक्स आनंद नेगी के है तथा इस एल्बम में लाहौल स्पीति के पारंपरिक गीत भी  है। इसके अलावा इस एल्बम में लाहौल स्पीति तथा किन्नौर के खूबसूरत स्थानों का वर्णन किया गया है। इस एल्बम को संगीतकार सूर्या नेगी  ने अपने खूबसूरत संगीत से सजाया है। गायक देव पुष्प नेगी ने कहा कि एल्बम तवबामत्र के यूट्यूब चैनल्स पर उपलब्ध है।