इंग्लैंड के खिलाफ भगवा रंग की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

By: Jun 29th, 2019 12:04 am

नई दिल्ली –रविवार को इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक नए कलेवर, नए अंदाज में दिखाई देगी। जब भारत अपने अगले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी, तब टीम ब्लू की जगह नए कलर की जर्सी में नजर आएगी। नई जर्सी के सामने की तरफ नीला और भगवा रंग है, जबकि पीछे की तरफ टी शर्ट पूरी तरह से भगवा रंग का है। इस नई टी शर्ट के कॉलर नीले रंग के हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के आधिकारिक प्रायोजक ने शुक्रवार को नई किट की तस्वीरें जारी की। गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड की जर्सी नीली ही है। मेजबान टीम होने के नाते इंग्लैंड की टीम अपनी जर्सी नहीं बदलेगी, इसलिए भारत को नई जर्सी के साथ मैदान में उतरना होगा। भारत की इस जर्सी को लेकर कुछ विवाद भी देखने को मिले थे। कई राजनीतिक पार्टियों ने इसका कलर भगवा होने पर आपत्ति जताई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App