इटली में वृषांक का डंका

By: Jun 17th, 2019 12:05 am

सरकाघाट -हिमाचल के सात साल के किक बॉक्सर वृषांक शर्मा ने इटली में भारत का डंका बजाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इंटरनेशनल बेस्ट फाइटर वाको वर्ल्ड कप में मंडी के बैरू गांव के होनहार ने यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि वृषांक चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है और  प्रतिदिन स्टेडियम में चार घंटे अभ्यास करता है। सरकाघाट के इस होनहार सपूत की उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागबानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वृषांक शर्मा के माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि के लिए बेहद उत्साहित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App