ईशान गौतम हैड ब्वाय-कृति हैड गर्ल

डीएवी स्कूल में नई छात्र कार्यकारिणी का गठन, एसएसपी ने की कार्यक्रम में शिरकत

बिलासपुर -डीएवी स्कूल बिलासपुर में शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए छात्र-छात्राओं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। छात्र-छात्राओं की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें स्कूल हैड ब्वाय इशान गौतम और स्कूल हैड गर्ल कृति को चुना गया व शपथ ग्रहण कराकर नए सत्र के कार्यभार का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा व्यास हाउस अधीक्षक प्रांजल, व्यास हाउस उप अधीक्षक अपूर्व, चिनाव हाउस अधीक्षक अंजलि, चिनाव हाउस उप-अधीक्षक नमन, रावी हाउस अधीक्षक अभय, रावी हाउस उप अधीक्षक अदित्य, सतलुज हाउस अधीक्षक नितिका मिश्रा, सतलुज हाउस उप अधीक्षक तनुश्री, साक्षरता अधीक्षक वंशिका, साक्षरता उप अधीक्षक तमन्ना, संास्कृतिक अधीक्षक खुशी, सांस्कृतिक उप अधीक्षक श्रेया,  ईको अधीक्षक अर्पित, ईको उप अधीक्षक रिदम, खेल अधीक्षक प्रभमीत, खेल उप अधीक्षक वन्या, अनुशासन अधीक्षक साई श्रृजन और अनुशासन उप-अधीक्षक स्वारा को चुना गया। मुख्यातिथि एसएसपी अशोक कुमार बिलासपुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की विशेषता बताई और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएवी स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने चंने गए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।