ऊना ने पलकों पर बिठाए मंत्री अनुराग ठाकुर

By: Jun 8th, 2019 12:10 am

ऊना-केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री (राज्य) अनुराग ठाकुर का मोदी मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली दफा गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। जिला ऊना के प्रवेश द्वार मैहतपुर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सामान्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, विधायक राजेश ठाकुर व बलबीर चौधरी, जिला भाजपाध्यक्ष बलबीर बग्गा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़ो की थाप पर थिरककर अपने अजीज नेता का भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैहतपुर प्रवेशद्वार पर पहंुचते ही फूल मालाओं से लाद दिया। बैंड बाजों व डोल की थाप पर जहां भाजपा कार्यकर्ता खुशी में झूम रहे थे। वहीं, गगनचुंबी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत अनुराग ठाकुर खुली जीप में सवार हुए और मैहतपुर से ऊना मुख्यालय होते हुए अंब, मुबारिकपुर, चिंतपूर्णी तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों और खड़े होकर केंद्रीय मंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर का स्वागत व अभिनंदन किया। मैहतपुर के बाद देहलां लोअर में अनुराग ठाकुर ने गुरुद्वारा में शीश नवाया। वहीं, कार्यकर्ताओं से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपर देहलां पहंुचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं नें उनहें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद बहडाला, चताड़ा व जलग्रां में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। रेलवे क्रॉसिंग के पास ऊना जनहित मोर्चा ने हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया। जबकि इंदिरा स्टेडियम के समक्ष जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मदन पुरी, महासचिव नरेंद्र कपिला, सुमित शर्मा, सतरूप व अन्य सदस्यों तथा खिलाडि़यों ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ऊना रेस्ट हाउस में एक दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने अनुराग ठाकुर का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में ये-ये रहे उपस्थित

अभिनंदन समारोह में प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सामान्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, रणधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, बलबीर बग्गा, यशपाल राणा, नरेंद्र अत्री, बलराम बबलू, लखबीर लक्खी, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष जीआर वर्मा, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी, एनजीओ नेता रमेश ठाकुर, तारा सिंह, सुरजीत सैणी, नवीन, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App