एलआईसी के प्रचार वाहन का धर्मपुर में वेलकम

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

सोलन। एलआईसी का प्रचार वाहन परवाणू ब्रांच के धर्मपुर क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। यह जानकारी प्रमुख अभिकर्ता हेमंत ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस वाहन को चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। यह वाहन गुरुवार को धर्मपुर पहुंचा जहां एलआईसी की विभिन्न पालिसी जैसे जीवन लाभ, जीवन शांति और जीवन उमंग जैसी पोलिसी के बारे जानकारी दी गई। इसके पश्चात यह वाहन गढ़खल, कसौली होते हुए कंडा पहुंचा व जहां भी लोगों को हर प्रकार की जानकारी दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App