एसवीएम की संकुल स्तरीय खेलें शुरू

By: Jun 19th, 2019 12:05 am

आनी —आनी के रानी बेहड़ मेला मैदान में गत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर की तीसरी संकुल स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुईए जिसमे आनी संकुल के आठ स्कूलों के लगभग 450 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ भाजपा मंडल आनी के महामंत्री दुनीचंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में दीप प्रज्वलन व खेल झंडा लहराकर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने सुंदर मार्चपास्ट किया और मंच से मुख्यातिथि दुनीचंद ठाकुर ने मार्चपास्ट की सलामी ली। शुभारंभ पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेकृष्ण शर्मा ने संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तृत प्रकाश डाला, जबकि हिमाचल शिक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष डा. चमन ठाकुर ने शिक्षा जीवन मंे खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच का संचालन निथर एसवीएम स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेमपाल ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि भाजपा मंडल आनी के महामंत्री दूनी चंद ठाकुर ने इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 17 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद ठाकुर, प्रधान संजय शाह, शिक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष डा. चमन ठाकुर, ग्रामीण शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल गोस्वामी, प्रबंधक बीडी शर्मा,  तिलक राज शर्मा, गोयला आजाद, प्रतिमा सुमन, चंद्रा देवी, प्रधानाचार्य राधेकृष्ण शर्मा, श्यामानंद, मदन शर्मा, प्रेम पाल तथा प्रकाश व सत्या ठाकुर सहित विभिन्न स्कूलों के प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App