कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर लगाई छबील

By: Jun 14th, 2019 12:10 am

कंडाघाट। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर स्थित कंडाघाट स्टेशन पर गुरुवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी स्टाफ  द्वारा एक छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला से कालका व कालका से शिमला जाने वाली सभी गाडि़यों में सफर कर रहे यात्रियों को दूध और शरबत पिलाया गया। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाली सभी  गाडि़यों में लगभग 2000 हजार से ज्यादा यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया।  ट्रेन में सफर कर रहे पर्यटकों ने भी रेलवे के इस कार्य के लिए विशेष सराहना की। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय लोगों का भी काफी सहयोग रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App