कन्या महाविद्यालय जालंधर में साहित्य पर प्रोगाम

By: Jun 19th, 2019 12:02 am

जालंधर। भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर  वन कालेज की रैंकिंग प्राप्त (इंडिया टुडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर  के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत सुलेख प्रतियोगिता, संस्कृत पत्र-वाचन प्रतियोगिता एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना था। इस संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी, संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी एवं दूसरा पुरस्कार निष्ठा शर्मा और संस्कृत सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी, दूसरा पुरस्कार तान्या, तीसरा पुरस्कार जगदीप कौर तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रभजोत कौर ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक  मंडल की भूमिका प्रो. शिवानी शर्मा, चेयर पर्सन फिलासफी डिपार्टमेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, सुमन महाजन और डा. मधुमीत, डीन स्टूडेंट वैल्फेयर रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App