कराटे में ईशा-कार्तिक ने मारी बाजी

By: Jun 6th, 2019 12:02 am

शिमला -शिमला ग्रीष्मोत्सव पर खेली जा रही ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न वर्गों में कराटे मुकाबले खेले गए। बुधवार को लडकियों के वर्ग में खेले गए 45 किलोग्राम भार वर्ग में ईशा ने दिव्यांशी को हराया। लडकियों के ही 50 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना ठाकुर ने दिव्यांशी को मात दी। 55 किलोग्राम भार वर्ग में नियति वर्मा ने मुस्कान को हराया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में हिना ने स्हेजल को मात देकर पदक पर कब्जा जमाया। 68 किलोग्राम भार वर्ग में कंचन गिल ने तान्या को पराजित किया। 68 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में अनवी ने कृतिका को परास्त कर जीत हासिल की। लडकों के खेले गए मुकाबलोंं में भी पहले दिन कडे़ मुकाबले खेले गए। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक शर्मा ने पृथ्वी राज को हराया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक ठाकुर ने अमन बिष्ठ को हराया। 60 किलोगाम भार वर्ग में अमन गिल ने सूजल सिंह को हराया। 84 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन नेगी ने अंशुल का मात दी, जबकि 84 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर के मुकाबले में श्यामयाश शर्मा ने हर्ष चौहान को हरा कर जीत हासिल की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App