कराटे में छाए हिमाचली

By: Jun 17th, 2019 12:05 am

शिमला -इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में रविवार को ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। चैंपियनशिप में खेले गए पहले दिन के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाडि़यों का दबदबा रहा।  पहले दिन खेले गए जूनियर वर्ग में 10 वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में हिमाचली की स्वास्तिका, भूमिका, मंदीप कौर और कृतिका क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग कुमिते में हिमाचल की सवि पहले, मन्नत दूसरे शशि तीसरे और महिमा चौथे स्थान पर रहीं।  लड़कियों के  12 से 13 वर्ष आयु वर्ग में हिमाचल की वैशाली ने पहला और अक्षिका ठाकुर ने दूसरा और हिमाचल की मन्नत ने चौथा स्थान हासिल किया। लड़कियों के 14-15 आयु वर्ग में हिमाचल की सुंधरया शांडिल ने पहला, संगीता ने दूसरा व गरिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के आठ वर्ष आयु वर्ग में हिमाचल के नक्ष चौहान, जैविक, प्रभव व दक्ष ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में हिमाचल के नैतिक, प्रीतम व सौम्य ने दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। आठ से नौ आयु वर्ग के 29 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के अभिमन्यु नेगी ने पहला, सार्थक ने दूसरा, अखिल शर्मा ने तीसरा और आरव ने चौथा स्थान हासिल किया। 30 से 31 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल के यश ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं दूसरे स्थान पर हिमाचल के सबर ने दूसरा, अखिल ने तीसरा और ऋत्विक ने चौथान स्थान हासिल किया। लड़कियों के 16 से 20 किलोग्राम आयु वर्ग के कुमिते में हिमाचल की जागृति शर्मा ने पहला, कृतिका ने दूसरा, याक्षी ने तीसरा और भूमिका ने चौथा स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App