कराटे में शिमला का दबदबा

By: Jun 18th, 2019 12:05 am

प्रतियोगिता में नाहन-सोलन के खिलाड़ी भी छाए,  जूनियर के 35 किलो भार वर्ग में स्वास्तिका प्रथम

शिमला -17वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दूसरे दिन शिमला, नाहन, सोलन के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। राज्य के उक्त जिलों के खिलाडि़यों ने काते व कुमित वर्ग में कई पदकों पर कब्जा जमाया। सोमवार को खेले गए जूनियर वर्ग में लड़कियों के 35 से 37 किलोग्राम भार वर्ग के कुमिते में शिमला की स्वास्तिका ने पहला, ओजस्वी ने दूसरा, मानस्वी ठाकुर ने तीसरा और अशिता ने चौथा स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम भार से ज्यादा के भार वर्ग में अहाना जस्टा ने स्वर्ण, बिंदीया ने रजत और सुहानी ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के 11 वर्ष आयु वर्ग में 30 से 33 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला से महाइका ठाकुर ने पहला, मन्नत ने दूसरा, यातिका शर्मा ने तीसरा और अहाना सूद ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 34 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला की वैश्वनी ने स्वर्ण मनीषा ने रजत, चारणी सूद व अवनी चौहान ने कांस्य पदक जीता। 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला की शिवाशवी ने पहला, एशले ने दूसरा, कसक शर्मा ने तीसरा और महक राजटा ने चौथा स्थान हासिल किया। इस आयु वर्ग में 42 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला की स्वारा ने पहला, सोलन की भूमिका दूसरे, शिमला की सवी ने तीसरा और प्रियनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 31-34 किलोग्राम भार वर्ग में गुड़गांव के कृष्ण ने पहला, नेरवा के विशाल ने दूसरा, शिमला आर्यन ने तीसरा और हरियाणा के ऋषभ ने पहला, हरियाणा के ही गौरव ने दूसरा, शिमला के आकर्षित ने तीसरा और कांगड़ा के प्रथम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष आयु वर्ग में 35 से 39 किलोग्राम वर्ग में शिमला शिवांश शर्मा ने पहला, दिवांत ने दूसरा, शिमला के कृष्ण भरोटा तीसरा और शिमला के ही वास्तव शर्मा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के कुमिते में 14 से 15 आयु वर्ग में 36 से 43 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के हरजस कौर ने पहला, दिव्या ने दूसरा, दिल्ली की करिना ने तीसरा और शिमला की बरस्पती सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App