कर्जदारों से परेशान पूर्व फौजी ने की आत्महत्या
कांगड़ा, योल – कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। मृतक की शिनाख्त सुरेश कुमार निवासी योल के रूप में हुई है, जो कि पूर्व सैनिक था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश ने कर्ज न चुका पाने के चलते आत्महत्या की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि चार लाख रुपए का कर्ज लिया था और अब पैसा लेने वाले उसे लगातार पैसे वापस करने के लिए धमकियां दे रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। योल के पूर्व सैनिक सुरेश कुमार द्वारा आत्महत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। क्षेत्र के शाखा बैक प्रबंधक का कहना है कि उसने गृह लोन के लिए संपर्क किया था। बेटी की शादी के पश्चात वह कर्ज में डूबता चला गया। गौर हो कि उसने छह निजी फाइनांसरों से कर्ज ले लिया था। पुलिस ने सुरेश के बेटे सूरज की शिकायत पर कांगड़ा थाने में सुसाइड नोट के आधार पर योल के पांच और नगरोटा बगवां के एक फाइनांसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App